आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने CDPO पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

फतेहपुर : जिले में तैनात एक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) पर मानसिक उत्पीड़न और नौकरी से हटाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता उषा देवी ने मीडिया के सामने भावुक होकर अपनी पीड़ा बयां की और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स से न्याय की गुहार लगाई है।उषा देवी का आरोप है कि उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित रहने के बावजूद जानबूझकर अनुपस्थित दर्शाया जा रहा है। उनका कहना है कि वह प्रतिदिन केंद्र पहुंचकर मोबाइल एप के माध्यम से GPS लोकेशन के साथ अपनी फोटो भी अपलोड करती हैं, इसके बावजूद उन्हें दोपहर 12 बजे और 2 बजे अनुपस्थित कर दिया जाता है।भ्रष्टाचार का वीडियो बनाने के बाद बढ़ी कथित परेशानी,पीड़िता के मुताबिक, पूर्व में आंगनबाड़ी भर्ती से जुड़े एक मामले में शारदा वर्मा नाम की महिला पर पैसे लेकर भर्ती कराने का आरोप सामने आया था। उषा देवी का दावा है कि उन्होंने इस मामले से संबंधित वीडियो बनवाया था, जिसके बाद संबंधित महिला पर कार्रवाई हुई थी। उनका आरोप है कि इसी मामले की रंजिश के चलते अब CDPO चंदा उन्हें परेशान कर रही हैं।उषा देवी ने बताया कि अनुपस्थिति के संबंध में जब वह प्रार्थना पत्र देती हैं तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें अपमानित किया जाता है। उनका आरोप है कि फोन पर सुलह करने का दबाव बनाया जाता है और ऐसा न करने पर नौकरी समाप्त करने की धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं, उनका मानदेय रोकने की भी चेतावनी दी जा रही है।जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। लगातार हो रही कथित कार्रवाई और नौकरी पर मंडरा रहे खतरे से परेशान उषा देवी ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित विभागीय अधिकारी का पक्ष सामने आना बाकी है।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.