ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी, आयोजन स्थल और प्रमुख मार्गों पर परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

फतेहपुर - भरत मिलाप एवं रथ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए फतेहपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत मिश्रा के साथ नगर क्षेत्र में आयोजन स्थल और संबंधित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कराई गई। साथ ही प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा एवं चेकिंग व्यवस्था को भी परखा गया।अधिकारियों ने धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।फतेहपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी धार्मिक आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु और आमजन शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।

रिपोर्टर - शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.