विकास खंड धाता सहित विभिन्न मंडलों में आयोजित हुई बैठक
फतेहपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को धाता, खखरेरू, विजयीपुर, खागा असोथर सहित विभिन्न मंडलों में मासिक बैठक आयोजित की गई।जिसमें मुख्य रूप से संगठनात्मक रचना योजना पर चर्चा हुई। धाता मंडल की बैठक में चित्रकूट जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष व खागा विधानसभा प्रभारी दिनेश तिवारी उपस्थित रहे।
श्री तिवारी द्वारा खागा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में प्रतिभाग किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में उपस्थित मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों व शक्ति केंद्र संयोजक से विमर्श किया गया। विधानसभा प्रभारी द्वारा सभी पार्टी पदाधिकारीयों को उनके दायित्व निर्वहन में और तेजी लाने की बात दोहराई गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, जिला मंत्री विमलेश पांन्डेय,विधानसभा विस्तारक कार्तिकेय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष, रामनारायन शुक्ला, गयापाल पाल, प्रीति सिंह, बृजेश सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर मंडल की बैठक जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। वहीं आगामी कार्यक्रमों अभियानों को लेकर भी जिम्मेदारियां सौंपी गई।बैठक में मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।प्रवीण कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.