आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन और एरियर भुगतान की मांग, नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर : अखिल भारतीय समाज मजदूर संघ के तत्वावधान में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को नगर पालिका परिषद फतेहपुर में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संघ की ओर से नगर पालिका परिषद के अकाउंटेंट राम गोपाल पांडेय को दिए गए ज्ञापन में 2 सितंबर 2026 से शासनादेश के अनुसार नया वेतनमान लागू करने, बकाया वेतन का एरियर भुगतान कराने तथा कर्मचारियों के पीएफ का पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध कराने की मांग की गई।इस दौरान पूर्व सभासद धीरज कुमार ने कहा कि काफी लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री द्वारा 2 सितंबर 2026 से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए नया शासनादेश लागू किया गया है। शासनादेश के अनुसार कर्मचारियों को निर्धारित नए वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही अब तक के बकाया वेतन का एरियर भुगतान कराया जाए और पीएफ की जमा धनराशि का पूरा विवरण कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को शासनादेश का लाभ दिलाना और उनके लंबित भुगतान की समस्या का समाधान कराना आवश्यक है।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.