मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग

फतेहपुर - जालौन जिले की कालपी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 31 अक्टूबर को अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या कर दी गई थी। इस घटना से अधिवक्ता समाज आहत और आक्रोशित है। ज्ञापन में मांग की गई कि हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मृतक अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष मंजुला राजपूत, राजेश प्रसाद तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पा देवी मौर्य, आदित्य शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव सतीश शर्मा, छाया देवी, अविनाश कुमार सिंह, अनंत नारायण दुबे, हृदयराम श्रीवास्तव, दीप चंद्र त्रिपाठी, सुनील कुमार साहू, महाप्रसाद दुबे, राजेश सिंह गौतम, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, आयशा सहाब, नेकेता सोनकर, साविस्ता बानो, सुमित सिंह और तनत कुमार निषाद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.