दीपावली पर विद्यालय पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि, करीब 100 बच्चों को बांटी मिठाई निजी खर्च से बच्चों के बीच पहुंचकर साझा की त्योहार की खुशियां

फतेहपुर :  दीपावली के पावन पर्व पर अमौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसफरा के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के बीच खुशियां बांटने की पहल की गई। ग्राम प्रधान संध्या यादव के पति एवं प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव ने दोनों विद्यालयों में पहुंचकर करीब 100 स्कूली बच्चों को मिठाई वितरित की। त्योहार के मौके पर मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर राकेश यादव विद्यालय पहुंचे और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई बांटी। उन्होंने अपने निजी खर्च से यह आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं। अचानक अपने बीच प्रधान प्रतिनिधि को पाकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। मिठाई मिलने पर बच्चों ने खुशी जताई। राकेश यादव क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए जाने जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वह गांव के लोगों के सुख-दुख में शामिल होते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं। दीपावली पर विद्यालयों में बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाई बांटने की उनकी पहल को ग्रामीणों और अभिभावकों ने सराहनीय बताया। लोगों का कहना था कि त्योहारों पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करने से उनमें अपनापन और उत्साह बढ़ता है। मिठाई वितरण के दौरान विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी, ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे। बच्चों ने उत्साह के साथ मिठाई ली और तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।


रिपोर्टर :  शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.