प्राथमिक विद्यालय अस्ती में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने बाल मेले में लगाए आकर्षक स्टॉल

फतेहपुर :  चाचा नेहरू के जन्मदिवस एवं बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को प्राथमिक विद्यालय अस्ती में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ बाल दिवस मनाया।मेले का उद्घाटन फतेहपुर डायट प्राचार्य  मायाराम ने डेज़लर एकेडमी की संचालिका हिना खान, मेहजबी खान एवं उनकी टीम के साथ फीता काटकर किया। मेले में अभिभावकों, रसोइयों, पूर्व छात्रों और छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेले में लोगों की भीड़ लगी रही।

मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए जोकर और बैलून मैन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने खेलकूद और विभिन्न गतिविधियों का खूब आनंद लिया। डेज़लर एकेडमी की ओर से बच्चों को गिफ्ट हैम्पर वितरित किए गए, जिनमें चिप्स, चॉकलेट, पेन, पेंसिल एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री शामिल रही। साथ ही हिना खान ने बच्चों के साथ बाल दिवस का केक काटकर खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर डायट प्राचार्य मायाराम ने विद्यालय की सराहना करते हुए भविष्य में स्मार्ट बोर्ड लगवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह एवं आपसी सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संदेश रहा कि चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति प्रेम और उनके सपने आज भी हर बच्चे की मुस्कान में जीवित हैं।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.