पर्स और मोबाइल छीनने वाले तीन बदमाशों में एक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 250 रुपये बरामद

फतेहपुर - कल्याणपुर थाना पुलिस ने करीब चार माह पुराने लूट के मामले में प्रकाश में आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की रकम में से 250 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान असगर अली उर्फ अरमान (23) पुत्र नसीर अहमद निवासी चन्दनपुर मजरे गुनीर के रूप में हुई है। 

पुलिस के मुताबिक, चार जुलाई 2026 की रात सुनील कुमार अपने पारिवारिक चाचा दिग्विजय सिंह के साथ कानपुर से मोटरसाइकिल द्वारा गांव लौट रहे थे। चन्दनपुर गांव के पास नहर की पटरी पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उन्हें रोककर गिरा दिया और मारपीट कर दो मोबाइल फोन व पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में 900 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पांच एटीएम कार्ड थे। मामले में पांच जुलाई को कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान असगर अली उर्फ अरमान का नाम प्रकाश में आया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों सौरभ सोनकर उर्फ ढिल्लन और मो. यासीन उर्फ टीना के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि लूटे गए पर्स से मिले 900 रुपये में से 500 रुपये उसने रखे थे, जबकि 400 रुपये यासीन को दिए थे। दोनों मोबाइल फोन सौरभ को बेचने के लिए सौंप दिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 250 रुपये बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद 15 नवंबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार, कांस्टेबल साहिल मौर्य और शिवसिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर - शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.