शिक्षा, संगठन और सामाजिक बदलाव पर हुआ मंथन

फतेहपुर - समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है जब नई पीढ़ी शिक्षित होने के साथ अपने इतिहास, महापुरुषों के संघर्ष और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो और नई शक्ति का निर्माण करे इसी उद्देश्य को लेकर पासी जन जागृति संघ की ओर से खागा क्षेत्र के धाता गांव में दिलीप कुमार तथा बेलावां गांव में महेंद्र कुमार के आवास पर बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता मुकेश कुमार, संतोष कुमार और रामलखन (मैनेजर) ने की इस दौरान समाज में शिक्षा का प्रसार, संगठन का विस्तार, संवैधानिक अधिकारों की जानकारी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान, युवाओं को सही दिशा देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जगतपाल पासी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सकता है समाज के प्रत्येक माता-पिता को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि शिक्षित पीढ़ी ही सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव रख सकती है उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे और सहयोग की भावना विकसित करने की अपील की। मुकेश कुमार ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी वैचारिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती से होती है समाज को आगे बढ़ाने के लिए महापुरुषों के विचारों और उनके संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाना होगा केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय विचारों को व्यवहार में उतारने की जरूरत है समाज के बच्चे और बच्चियों को शिक्षा की गति पर विशेष ध्यान देना होगा। संतोष कुमार ने कहा कि समाज में वैचारिक क्रांति लाने के लिए युवाओं को जागरूक करना जरूरी है शिक्षा के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक समानता और आपसी एकता को जीवन का हिस्सा बनाना होगा वहीं रामलखन पासी (मैनेजर साहब) ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं उन्हें शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर समाज के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए साथ ही महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है इस मौके पर हरिश्चंद्र, श्रवण कुमार, राम कुमार, राजेंद्र कुमार, संजीत कुमार, पवन कुमार, नीरज, पिंटू, सोनू, भोला, बिंदालाल, राकेश, राजकुमार, शिवभूषण, प्रेम कुमार, दिलीप कुमार, कमलदीप, रतीभान, लवकुश सरोज, अरविंद, अमन, शिवबाबू, महेंद्र, रामबाबू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.