माँ शीतला धाम मंदिर के मुख्य द्वार और सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण

फतेहपुर - थरियांव क्षेत्र के धर्मदासपुर स्थित सिद्धपीठ माँ शीतला धाम मंदिर में रविवार को विकास की नई सौगात मिली। विधायक निधि से नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार एवं मंदिर परिसर में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का सांसद नरेश चन्द्र उत्तम पटेल और सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने कहा कि सिद्धपीठ माँ शीतला धाम का विकास पूरे जनपद के लिए ऐतिहासिक और गौरव की बात है। धार्मिक स्थलों का विकास एवं जीर्णोद्धार न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी संरक्षित एवं मजबूत करता है।उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य में माताओं-बहनों और बुजुर्गों की सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। श्रद्धालुओं के बैठने और विश्राम करने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, विधायक ऊषा मौर्या, राज कुमार मौर्य, जालिम सिंह एडवोकेट, बच्चा सिंह, दयालू गुप्ता, समरजीत सिंह, विपिन यादव, बीरेन्द्र यादव, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, संगीता राज पासी, रामतीर्थ परमहंस, देवेन्द्र लोधी, चौधरी मन्जरयार, विनय तिवारी, आरिफ गुड्डा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, अधिवक्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.