किशनपुर के यमुना पुल के बगल से बने वैकल्पिक मार्ग में पलटा बालू से भरा डंफर, लगा भीषण जाम
फतेहपुर : आज सुबह मंगलवार को किशनपुर के यमुना पुल के बगल से बने वैकल्पिक मार्ग में बालू से भरा डंफर पलट गया।पुल पर एक सैकड़ा से अधिक बालू से भरे ओवरलोड वाहन खड़े रहे, जिससे घंटों से पुल के रास्ते में भीषण जाम लगा रहा। मौके से जिम्मेदार नदारद रहे।बताया जा रहा है कि अभी हाल में ही इसी वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैक्टर भी पलटा था। आये दिन हो रही घटनाओं पर जिम्मेदार मौन हैं।
रिपोर्टर : मोहम्मद अब्बास

No Previous Comments found.