जनशिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

फतेहपुर - पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच करते समय दोनों पक्षों की बात सुनी जाए और तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर - शारीब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.