ऑपरेशन कन्विक्शन में मत्स्य अधिनियम के दोषी को सजा, 200 रुपये जुर्माना
फतेहपुर - पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मत्स्य अधिनियम के एक मामले में न्यायालय ने दोषी को सजा सुनाई है। स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहपुर की अदालत ने गुरुवार को दोषी श्याम सुंदर निषाद को न्यायालय उठने तक की सजा और 200 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। जानकारी के अनुसार, असोथर थाना क्षेत्र के सावल का डेरा मजरे जरौली निवासी श्याम सुंदर निषाद पुत्र रामभजन निषाद के खिलाफ वर्ष 2020 में मत्स्य अधिनियम की धारा 6(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामले की प्रभावी पैरवी की गई। स्थानीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजक उपेंद्र प्रताप सिंह की पैरवी तथा साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। इस कार्रवाई में कांस्टेबल शरद कुमार, रोहित राजावत, जितेंद्र सिंह, विवेक कुमार, कोर्ट मुहर्रिर आरक्षी धीरज कुमार और विवेचक उपनिरीक्षक अमीरुद्दीन की भूमिका रही।
रिपोर्टर - शारीब कुमार

No Previous Comments found.