हुसैनगंज में डंपर और अपाचे बाइक की आमने-सामने भिड़ंत,युवक समेत दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

फतेहपुर : हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक समेत दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, असनी गांव निवासी सौरभ दो महिलाओं को अपाचे बाइक पर बैठाकर फतेहपुर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से जा रहे डंपर से बाइक की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस डंपर और उसके चालक के संबंध में जांच कर रही है।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.