ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

फतेहपुर : जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चांदीपुर से आगे असनी की तरफ ट्रक की टक्कर से हुआ। दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाने, उसकी पहचान करने तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हादसे में तीन लोगों की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.