असोथर में कल होगा सीजेए की पत्रकार विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह

फतेहपुर - पत्रकारों एवं कलमकारों का संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) की ओर से भारतीय प्रेस दिवस पखवाड़े के अवसर पर 29 नवंबर (रविवार) को पत्रकार विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम असोथर कस्बे के कल्याण मंडप में आयोजित होगा, जिसमें देश के नामचीन पत्रकारों सहित विभिन्न जनपदों के संगठन पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम आयोजक शीबू खान ने पदाधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी, जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, जिला महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी धीर सिंह यादव और असोथर ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप दिवाकर मौजूद रहे। उक्त पदाधिकारी भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आयोजक शीबू खान ने बताया कि सीजेए की ओर से प्रत्येक वर्ष भारतीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों के सम्मान और विचारों के आदान-प्रदान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कुछ कारणों से कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ाई गई है। अब भारतीय प्रेस दिवस पखवाड़े के रूप में 29 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य विनोद बाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि अपर्णा शुक्ला अति विशिष्ट अतिथि होंगी। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा, गौतम सिंह और नीरज महेरे सहित कई प्रतिष्ठित पत्रकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता सीजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी करेंगे, जबकि संचालन राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान के जिम्मे रहेगा। आयोजन में अन्य जनपदों से भी संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। पत्रकार विचार गोष्ठी के माध्यम से बदलते परिदृश्य में पत्रकारिता की चुनौतियाँ एवं समाधान और समाज में मीडिया की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

रिपोर्टर - शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.