एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन में ली साप्ताहिक परेड की सलामी, किया निरीक्षण

फतेहपुर - पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और शारीरिक चुस्ती-दुरुस्ती का जायजा लिया।27 नवंबर 2026 को आयोजित परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी, यातायात शाखा तथा पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई।

परेड के दौरान एसपी ने टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण करते हुए अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके उपरांत एसपी ने साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.