मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत फतेहपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

फतेहपुर - महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर फतेहपुर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।इस दौरान पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए,cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के बारे में भी बताया गया पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या अपराध संबंधी घटना होने पर बिना डर के पुलिस से संपर्क करने और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।फतेहपुर पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।

रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.