गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम ने चलाया चरखा,दिया स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश
फतेहपुर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर ग्राम सेवा संस्थान में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने चरखा चलाकर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया ।डीएम ने संस्थान में खादी से बने उत्पादों और ग्रामोद्योगिक उत्पादों का अवलोकन किया, वहां कार्यरत कर्मचारियों से संवाद किया और खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने पर चर्चा की। उन्होंने खादी समर्थन अभियान में हस्ताक्षर कर उपस्थिति भी दर्ज कराई। इस अवसर पर ADM (वित्त/राजस्व), ADM (न्यायिक), संस्था अध्यक्ष, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.