8 साल पुराने बैनामे पर अब कब्जे की कोशिश, पीड़ित ने प्रधान परिवार पर लगाया आरोप

फतेहपुर :  कासिमपुर रामपुर (गाटा संख्या 59) मामला 2018 और 2020 में पिता-पुत्र ने जमीन का बैनामा कराया। बैनामा करने वाला कोई और नहीं, गांव का प्रधान ही था। तब उसके पिता, चाचा, मां और भाई अजय सबने मिलकर पैसा लिया। 8 साल तक सब शांत रहा। आरोप है कि जब 6 महीने पहले पीड़ित अक्षय लोधी निर्माण करने पहुंचा, तो उसी प्रधान परिवार ने राजस्व विभाग को गुमराह कर काम रुकवा दिया और कोर्ट में बैनामा खारिज करने का मुकदमा डाल दिया।

पीड़ित का सबसे बड़ा आरोप 20 सितंबर 2026 को सुबह 3:30 बजे वर्तमान प्रधान संजय, उसके भाई और पूरे परिवार ने लाठी-डंडे के साथ पहुंचकर जमीन पर टीन शेड डालकर अवैध कब्जा कर लिया।शिकायत पर SDM, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो की टीम ने मौके पर नाप-जोख की। टीन शेड को अवैध मानते हुए गिराया भी, लेकिन 2 घंटे में हटाने की बात कहकर टाला जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि टीन शेड आज भी वहीं लगा है।पीड़ित अक्षय लोधी ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.