संदीप केसरवानी को प्रेस क्लब ऑफ यूपी की प्रयागराज मंडल अध्यक्ष की कमान

फतेहपुर :  प्रेस क्लब ऑफ यूपी संगठन के विस्तार के क्रम में संदीप केसरवानी को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव की सहमति से किए गए इस मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में खुशी की लहर है।संदीप केसरवानी के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि वह संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। साथ ही पत्रकारों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

वहीं, प्रेस क्लब ऑफ यूपी के प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब ने संदीप केसरवानी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। फतेहपुर प्रेस क्लब ऑफ यूपी की पूरी टीम ने भी नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रयागराज मंडल में संगठन नई मजबूती हासिल करेगा और पत्रकारों की एकता एवं हितों के लिए बेहतर कार्य करेगा।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.