फिनाले से पहले मचा घमासान, करण पटेल और शहजाद पूनावाला के बीच पहले फाइनलिस्ट बनने की जंग
अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का फिनाले अब बेहद करीब पहुंच चुका है। शो में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। खासतौर पर एपिसोड 37 में 'टिकट टू फिनाले' टास्क को लेकर पेंटहाउस से लेकर बेसमेंट तक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस टास्क ने शो का पूरा गेम बदलकर रख दिया है। अब दर्शकों की नजरें पहले फाइनलिस्ट के नाम पर टिकी हैं।
फिनाले की रेस से बाहर हुए ये बड़े कंटेस्टेंट
'राइज एंड फॉल 2' के 37वें एपिसोड में टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस दौरान बड़ा उलटफेर देखने को मिला। शो के मजबूत दावेदार माने जा रहे स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, मनीष कश्यप और सोनम मलिक पहले फाइनलिस्ट बनने की रेस से बाहर हो गए। इन कंटेस्टेंट्स के बाहर होने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
करण पटेल और शहजाद पूनावाला के बीच होगी कांटे की टक्कर
अब शो में पहले फाइनलिस्ट बनने का मौका करण पटेल और शहजाद पूनावाला के पास है। दोनों ही कंटेस्टेंट इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते। शो के आखिरी पड़ाव पर पहुंचने के साथ दोनों के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि पहला फाइनलिस्ट बनने का गौरव किसे मिलता है .
जसवंत बोपन्ना और ऋषभ जायसवाल के बीच होगा मुकाबला
इस टास्क में मेकर्स ने एक नया ट्विस्ट भी शामिल किया है। करण पटेल और शहजाद पूनावाला खुद टास्क में हिस्सा लेने के बजाय अपने प्रतिनिधियों को मैदान में उतारेंगे। करण की तरफ से जसवंत बोपन्ना मुकाबला करेंगे, जबकि शहजाद की ओर से ऋषभ जायसवाल टास्क में उतरेंगे। अब इन दोनों के प्रदर्शन पर पहले फाइनलिस्ट का फैसला निर्भर करेगा।
करण और शहजाद की दोस्ती में आई दरार
शो के शुरुआती दिनों में पेंटहाउस के अंदर बनने वाली दोस्ती अब धीरे-धीरे दुश्मनी में बदलती नजर आ रही है। करण पटेल और शहजाद पूनावाला के बीच भी रिश्ते बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। दोनों पहले फाइनलिस्ट बनने के लिए हर संभव रणनीति अपना रहे हैं। ऐसे में आने वाले एपिसोड में इनके बीच और भी ज्यादा टकराव देखने को मिल सकता है।
रूलर्स और वर्कर्स की लड़ाई ने बढ़ाया रोमांच
बता दें कि 'राइज एंड फॉल 2' का कॉन्सेप्ट पेंटहाउस के रूलर्स और बेसमेंट के वर्कर्स के बीच सत्ता, सुविधाओं और लग्जरी की जंग पर आधारित है। शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। बेसमेंट से निकलकर आए वर्कर्स अब पेंटहाउस के रूलर्स को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। फिनाले से पहले इस मुकाबले ने शो का रोमांच और बढ़ा दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि करण पटेल और शहजाद पूनावाला में से कौन पहला फाइनलिस्ट बनकर फिनाले में अपनी जगह पक्की करेगा।

No Previous Comments found.