थाना नारखी, सर्विलांस/ एसओजी पुलिस टीम द्वारा बैटरी चोरी करने वाले 03 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद : थाना नारखी, सर्विलांस/ एसओजी पुलिस टीम द्वारा बैटरी चोरी करने वाले 03 शातिर चोरो को 24 बैटरी (EXIDE कम्पनी) व 01 ऑल्टो गाड़ी (मारुती सुजकी) सहित किया गया गिरफ्तार ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रोकथाम जुर्म व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये गये चैकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना नारखी, सर्विलांस/एसओजी पुलिस टीम द्वारा चोरी की हुई 24 बैटरी (EXIDE कम्पनी) को बरामद कर चोरी करने वाले अभियुक्तगण 1.कृष्ण कुमार पुत्र हरिमोहन निवासी नगला बेरी थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद 2.अवनीत पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम पलिया दोयम थाना जसराना जिला फिरोजाबाद 3.बृजेश पुत्र पदम सिंह निवासी तुलसीनगर गोबर चौकी थाना तजगंज जिला आगरा को जौंधरी रोड पर रुधऊ की पुलिया थाना नारखी क्षेत्र से दिनांक 07.01.2026 को चोरी की गई 24 बैटरी (EXIDE कम्पनी) मारुती सुजकी ऑल्टो गाड़ी सफेद रंग नं0-UP 83 AE 6437 में लोडिड सहित किया गिरफ्तार किया है । बैट्ररी चोरी के सम्बन्ध में थाना नारखी पर मु0अ0सं0 12/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. व बढौत्तरी धारा 317(2) बी0एन0एस0 व अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद पर पंजीकृत है । अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -
1. कृष्ण कुमार पुत्र हरिमोहन निवासी नगला बेरी थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद ।
2. अवनीत पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम पलिया दोयम थाना जसराना जिला फिरोजाबाद ।
3. बृजेश पुत्र पदम सिंह निवासी तुलसीनगर गोबर चौकी थाना तजगंज जिला आगरा ।

*पंजीकृत अभियोग -
1. मु0अ0सं0 12/26 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद ।

आपराधिक इतिहास बृजेश -*
1. मु0अ0सं0 12/26 धारा 303(2 )/ 317(2) बी0एन0एस0 थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद
2. मु0अ0स0 940/15 धारा 457/380/411 भादवि थाना सिकन्दरा जनपद आगरा ।

*बरामदगीः-
24 बैटरी (EXIDE कम्पनी) 
मारुती सुजकी ऑल्टो सफेद रंग नं0-UP 83 AE 6437 ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
1. थानाध्यक्ष राकेश कुमार थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद
2. श्री प्रेमशंकर पाण्डेय प्रभारी एसओजी व सर्विलांस मय टीम जनपद फिरोजाबाद
3. उ0नि0 बलराम सिंह थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद
4. है0का0 271 रविन्द्र सिंह थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद
5. है0का0 237 रुपचन्द्र थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद
6. का0 1552 उमेश सिंह थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद
7. का0 1179 हेमराज सिंह थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद 
8. चालक है0का0 595 राकेश कुमार मय सरकारी क्यूआरटी मोबाइल ।

रिपोर्टर : प्रवीन कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.