अभियुक्त जाहिद को अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार ।

फिरोजाबाद - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशित में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त जाहिद पुत्र गुलशेर निवासी नगला सौंठ थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित श्रीराम गढी चौराहा के पास थाना नारखी से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना नारखी पर मु0अ0सं0- 27/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

रिपोर्टर - प्रवीन कुमार पांडेय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.