चोरी के शक में नाबालिग को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

फिरोजाबाद : जिले के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोर के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे जमकर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र के मोहंदीपुर गांव का है। वायरल वीडियो में कुछ लोग नाबालिग को बंधक बनाकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों द्वारा खुलेआम कानून हाथ में लेने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

सूचना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है। थाना अध्यक्ष चमन शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : बबलू फरमान
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.