सिरसगंज में डिवाइन इंटरनेशन एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई परिणाम में लहराया सफलता का परचम

सिरसागंज :  सीबीएसई इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम आते ही नगर के अधिकांश छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। ज्यादातर छात्रों को उम्मीद के मुताबिक या उम्मीद से भी बेहतर परिणाम मिला है। वहीं फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों ने नगर में अपनी प्रतिभा का विशेष रूप से प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। बुधवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद  दोपहर करीब 3:00 बजे सभी सफल बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से बधाइयां देते हुए विद्यालय में स्वागत और अभिनंदन किया गया।

डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी की इंटरमीडिएट की छात्रा साक्षी पराशर 95.2% अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं अक्षिता जैन 94.2 निहारिका सिंह 93.6 प्रियांशी सिंह 92.2, अखिल कुमार चंदेल 90.2 गौरी जादौन 89.8 आयुषी जादौन 89.8, गौरांश प्रताप 89.4, हर्षिका सिंह 88.8, शालू 88.6, नंदिनी 88.6, तन्वी गौतम 88.4, अनिकेत कुशवाहा 87.4, सौम्या सिंह 87.2, दिव्यांश सारस्वत 87.2, कशिश राठौर 86.8 अर्जुन यादव 86.6, सृष्टिसिंह 85.6, ओंकार तिवारी 84.84, चार्बी 83.8 प्रांजल चंदेल 83.6 सानवी सक्सेना 83.6, तन्वी दुबे 83.6, ऊर्जा 83.8 मैत्री शर्मा 82.8, सना खान 82.4, अंजू 82, श्रियल 82, वैष्णवी सेंगरिया 81, हिमांशु 80.6 ' साक्षी 81.2, विवेक सागर 80.6, तनवीर अहमद 80.6, शौर्यवी 80.2 अभिजीत सिंह 80.6 अमन सिकरवार ने 80% अंकों के साथ अपना, अपने परिवार, विद्यालय परिवार व नगर का नाम गौरवान्वित किया। सम्मान समारोह के दौरान इन मेधावियों ने बताया कि उनकी इस सफलता में मुख्य योगदान माता-पिता और गुरुजनों का रहा है। वहीं स्कूल के प्रबंध निदेशक देवशरण आर्य एवं प्रधानाचार्य गरिमा आर्य ने स्कूल के परिणाम पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सभी सफल बच्चों का माल्यार्पण के द्वारा स्वागत करते हुए मुंह मीठा कराया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर : निर्विकार उपाध्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.