नौशहरा स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

फिरोजाबाद - शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा में टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।आग की तेज लपटों के साथ आसमान में उठ रहे धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जहां फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फायर विभाग की टीम आग बुझाने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर - बबलू फरमान
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.