दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप, छह लोगों पर मुकदमा

नारखी :  थाना नारखी क्षेत्र के गांव राजपुर कोटला में नवविवाहिता ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मैनपुरी जिले के करहल कस्बे में दुर्गादेवी रोड निवासी महेंद्र सिंह सविता के अनुसार, उन्होंने अपनी 21 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी मई 2026 में राजपुर कोटला निवासी विश्वदीप उर्फ दीपक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ज्योति को परेशान किया जाता था।
पिता ने पति विश्वदीप उर्फ दीपक, जेठ धर्मेंद्र, सास हेमलता, ससुर ग्याप्रसाद, ननद गीतादेवी और नंदोई अमित कुमार पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को ज्योति की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची नारखी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। घटना के बाद मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा

रिपोर्टर :  फरमान बबलू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.