हो जाए सावधान! आपको भी फंगल इंफेकशन है तो ये गलती कभी न करें।
अक्सर लोग फंगल इन्फेक्शन को एक सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यह लापरवाही आगे चलकर गंभीर रूप भी ले सकती है।
हमारे पास मौजूद जनरल फिजिशियन डॉक्टर एम. एस. अंसारी की सलाह के मुताबिक, फ़ंगल इन्फेक्शन शरीर में नमी, पसीना और साफ-सफाई की कमी के कारण तेजी से फैलता है। समय पर पहचान और सही इलाज बेहद ज़रूरी है, वरना यह समस्या बार-बार लौट सकती है।
आइए, जानते हैं डॉक्टर क्या कहते हैं फ़ंगल इन्फेक्शन से बचाव के बारे में —
फफूंदी संक्रमण
फफूदी संक्रमण को पूरी तरह से ठीक करने के लिए लंबे समय तक इलाज करना पड़ता हेै। हालांकि उपचार लेने के 1 से 2 हफ्तों के बाद आपको खुजली जैसे लक्षणों में राहत मिल सकती है, लेकिन संक्रमण बना रह सकता है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा बताई गई पूरी खुराक लेने की सलाह दी जाती है, वर्ना कृछ दिनों के बाद सक्रमण फिर से हो सकता है, जिसमें लंबे समय तक उपचार कराना पड सकता है -
1.यह अधिक खर्चीला हो सकता हे।
2.इलाज बहत मुश्किल हो जाएगा न केवल मेरे द्वारा बल्कि इलाके के किसी भी डॉक्टर द्वारा।
संपूर्ण उपचार के लिए डॉक्टरों की राय है कि दवा की सपूण खूराक लें। इसे ठीक करने का केवल एक ही उपाय है - अपने डॉक्टर और अपनी दवा पर पूरा भरोसा रखें।
फंगल संक्रमण के दौरान धयान रखने वाली बातें
1.ओटीसी क्रीम लगाने से बिल्कुल परहेज करें क्योंकि इसमें कई चीजें होती हैं, जिनसे आपको तात्कालिक राहत तो मिल जाएगी, पर इच्छित समयावधि के बाद इससे स्थिति और भी ज्यादा बिगड सकती है।
2.कसे कपडे न पहनें, जैसे कि जींस, लेगिंग्स और जेगिंग्स इत्यादि. बल्कि ढीले-ढाले सूती कपडें पहनें।
3.टाइट फिटिंग्स शॉटर्स न पहनें, क्योंकि ये गुप्तांग से चिपक जाते हैं और उसमें कट लगा देते हैं. उनकी बजाए, बॉक्सर शॉटर्स पहनें।
4.तौलिए और कपडे शेयर न करें और नियमित स्नान करें। शरीर को अच्छी तरह से सुखाने के बाद ही कपड़े पहनें।
5.कपडों और खून वाले लिनन को गर्म पानी में धोएं और तब उन्हें धूप में सुखाएं क्योंकि धूप में फंगस मर जाते हैं। साथ ही धूप न होने पर कपडों पर इस्त्री करना भी कारगर होता है।
6.टॉपिकल एंटी-फंगल को घाव के बाहर 2 से.मी. तक कम से कम 2 हफ्तों तक क्लिनिकल रिजॉल्यूशन "दो का नियम" के आगे लगाए।
प्रभावी सुझाव अपने डॉक्टर पर भरोसा रखें। तय समय के लिए सुझाई दवा लें और किसी डोज़ को न छोडें भले ही आपको राहत मिल गई हो और यदि कोई दुष्प्रभाव दिखे तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें, और शांत रहें - सुधार दिखने में आपको 3-4 हफ्ते लग सकते हैं।

No Previous Comments found.