गढ़चिरौली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
गढ़चिरौली - 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहपालकमंत्री एड. आशीष जयस्वाल ने जिले के विकास को लेकर बड़ा रोडमैप सामने रखा।सड़कों के लिए करीब 2,600 करोड़ रुपये, दुर्गम क्षेत्रों में जल्द ‘हॉस्पिटल ऑन व्हील’, रेलवे और विमानतल विकास के साथ स्थानीय युवाओं को जिले में ही रोजगार देने पर सरकार का जोर रहेगा।आश्रमशालाओं के करीब 30 हजार विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं, किसानों को कर्जमाफी का लाभ और महिलाओं के लिए नि:शुल्क सैनिटरी पैड की प्रस्तावित योजना पर भी जोर दिया गया।सहपालकमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन से समझौता किए बिना गढ़चिरौली को समृद्ध, विकसित और रोजगारक्षम जिला बनाना सरकार का लक्ष्य है।
रिपोर्टर - चंद्रशेखर पुलगम
No Previous Comments found.