राष्ट्रीय महामार्ग 63 बंद हजारों नागरिक परेशान

गडचिरोली :   राष्ट्रीय महामार्ग 63 बंद हजारों नागरिक परेशान – भाजपा शिष्टमंडल ने ‘सार्वजनिक निर्माण विभाग, विशेष प्रकल्प कार्यालय’ में की कार्रवाई

दक्षिण गडचिरोली के वडदम–सिरोंचा मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 63 पिछले 25 जुलाई से पूरी तरह से बंद पड़ा है। इस कारण क्षेत्र की सम्पूर्ण यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। इस मार्ग की बंदी से अंकिसा-आसारअल्ली क्षेत्र के 15 से 20 गांवों के हजारों नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और दैनिक जीवन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लगभग 12 से 15 दिन बीत जाने के बावजूद मार्ग खोलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था, जिसके चलते भाजपा शिष्टमंडल ने आखिरकार सार्वजनिक निर्माण विभाग, विशेष प्रकल्प कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की।

रोजाना यात्रा में हजारों रुपये खर्च – गरीब परिवारों पर बोझ

इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन स्कूली छात्र, किसान, महिलाएं, व्यापारी और आम नागरिक करते हैं। लेकिन महामार्ग बंद होने के कारण सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह से बंद हो गई हैं।
अब निजी वाहनों से यात्रा करने पर 100 से 200 रुपये प्रति दिन का खर्च आ रहा है, जो गरीब परिवारों के लिए भारी आर्थिक बोझ बन गया है।

भाजपा शिष्टमंडल की पहल – सहायक अभियंता इंगोले की जानकारी

इस संकट की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के पूर्व जिला सचिव संदीप राचर्लावार और भाजपा व्यापारी आघाड़ी के अध्यक्ष रवि चकिनारापुवार के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, विशेष प्रकल्प कार्यालय में बैठक की।

इस दौरान सहायक अभियंता सी न्यूज भारत
गडचिरोली, महाराष्ट्र
????️ दिनांक: 7 अगस्त 2025
रिपोर्टर: चंद्रशेखर पुलगम


राष्ट्रीय महामार्ग 63 बंद; हजारों नागरिक परेशान – भाजपा शिष्टमंडल ने ‘सार्वजनिक निर्माण विभाग, विशेष प्रकल्प कार्यालय’ में की कार्रवाई

दक्षिण गडचिरोली के वडदम–जैवढा मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 63 पिछले 25 जुलाई से पूरी तरह से बंद पड़ा है। इस कारण क्षेत्र की सम्पूर्ण यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। इस मार्ग की बंदी से अंकिसा-आसारअल्ली क्षेत्र के 15 से 20 गांवों के हजारों नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और दैनिक जीवन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लगभग 12 से 15 दिन बीत जाने के बावजूद मार्ग खोलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था, जिसके चलते भाजपा शिष्टमंडल ने आखिरकार सार्वजनिक निर्माण विभाग, विशेष प्रकल्प कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की।


रोजाना यात्रा में हजारों रुपये खर्च – गरीब परिवारों पर बोझ

इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन स्कूली छात्र, किसान, महिलाएं, व्यापारी और आम नागरिक करते हैं। लेकिन महामार्ग बंद होने के कारण सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह से बंद हो गई हैं।
अब निजी वाहनों से यात्रा करने पर 100 से 200 रुपये प्रति दिन का खर्च आ रहा है, जो गरीब परिवारों के लिए भारी आर्थिक बोझ बन गया है।

भाजपा शिष्टमंडल की पहल – सहायक अभियंता इंगोले की जानकारी

इस संकट की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के पूर्व जिला सचिव संदीप राचर्लावार और भाजपा व्यापारी आघाड़ी के अध्यक्ष रवि चकिनारापुवार के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, विशेष प्रकल्प कार्यालय में बैठक की।

इस दौरान सहायक अभियंता प्रथमेश इंगोले ने बताया –

> “हमने 31 जुलाई और 7 अगस्त को महाराष्ट्र परिवहन विभाग को पत्र भेजकर बस सेवा पुनः शुरू करने का अनुरोध किया है।
साथ ही, महामार्ग पर गिरे हिस्से की मरम्मत का कार्य 8 अगस्त से शुरू किया जाएगा।”

 

उन्होंने यह भी बताया कि –

> “डिज़ाइन की कमी के कारण यदि ठेकेदारों से सीधे अस्थायी कार्य कराए जाते, तो वे टिकाऊ नहीं होते। इसलिए सरकार द्वारा अनुमोदित डिज़ाइन मिलने के बाद ही कार्य शुरू किया जा रहा है। अब डिज़ाइन मिल गया है, और कार्य की शुरुआत हो रही है।”

 

परिवहन विभाग की प्रतिक्रिया

बाद में भाजपा शिष्टमंडल ने महाराष्ट्र परिवहन विभाग के परिवहन नियंत्रक मेश्राम से भी मुलाकात की।
उन्होंने बताया –

> “आज ही हमें सार्वजनिक निर्माण विभाग से मार्ग को फिर से शुरू करने के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है।
हमारी टीम स्थल का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेगी। इसके बाद ही यातायात बहाल करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।”

नागरिकों में आक्रोश – प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

इस मार्ग की बंदी से प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह चरमरा गया है।
नागरिकों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि सरकार की नाकामी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

युद्धस्तर पर कार्यवाही की मांग

यह समस्या केवल परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार पर सीधा प्रभाव डाल रही है।
नागरिकों ने सरकार से जोरदार मांग की है कि राष्ट्रीय महामार्ग की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए और वाहतूक सेवा तत्काल बहाल की जाए

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.