अहेरी में मुख्य मार्ग का डामरीकरण कार्य में आई तेजी,भाजपा का 6 दिसंबर का चक्काजाम कार्यक्रम टला

गडचिरोली : अहेरी शहर की मुख्य सड़क पर लंबे समय से अधूरे पड़े डामरीकरण कार्य को लेकर नागरिकों में बढ़ती नाराजगी के बीच, अंततः कंत्राटदारों ने पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से दो लेयर डांबरीकरण का काम शुरू कर दिया है। कार्य में आई अचानक गती के चलते भाजपा द्वारा 6 दिसंबर को घोषित चक्काजाम आंदोलन की आवश्यकता स्वतः ही समाप्त हो गई है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से संबंधित सड़क पर एम.पी.एम. प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। इस दौरान सड़क को दो दिनों के लिए सामान्य यातायात हेतु खुला रखा गया था। प्रक्रिया पूर्ण होते ही आज से वास्तविक डामरीकरण का काम आरंभ किया गया, जिससे नागरिकों के चेहरों पर समाधानाचे भाव दिसू लागले आहेत।

कंत्राटदारों ने वर्कऑर्डर प्राप्त होते ही मशीनरी, सामग्री और पर्याप्त श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए काम में तेजी लाई है। लंबे समय से ठप्प या धीमे वेगाने सुरू असलेले रस्ते विकासकाम आता प्रत्यक्षात गती घेत आहे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की दुरवस्था के कारण उन्हें महीनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में काम का शुरू होना बड़ी राहत लेकर आया है।

सूत्रों के अनुसार, यदि कार्य इसी गति से जारी रहा, तो अगले कुछ दिनों में संपूर्ण दो लेयर डांबरीकरण पूर्ण होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। भाजपा के दबाव के बाद सार्वजनिक बांधकाम विभाग (PWD) की वाढलेली हलचलही स्पष्ट  दिख रहा है ।

भाजपा नेता अमोल गुडेल्लीवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि—
“अगर दो-तीन दिन थातूर-मातूर (ऊपरी दिखावा) काम कर फिर से कार्य रोका गया, तो भाजपा पदाधिकारी और आम जनता किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेगी। विभाग को अब जिम्मेदारी से काम पूरा करना ही होगा।”

अहेरी में रस्ता दुरुस्तीचा प्रश्न गेली दोन वर्षे प्रलंबित असल्याने नागरिकांमध्ये असंतोष निर्माण झाला होता। अब डामरीकरण के प्रारंभ होने से उम्मीद बंधी है कि क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.