ग्राम पंचायत और समाज के सहयोग से विद्यालय विकास को मिली नई दिशा

गढ़चिरौली : शिक्षा के क्षेत्र में समुदाय की सहभागिता को हमेशा से अत्यंत महत्त्वपूर्ण माना गया है। इसी जनसहयोग की मिसाल ईतलचेरू में देखने को मिली, जहाँ जिल्हा परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय के विकास हेतु ग्राम पंचायत खमनचेरू, पूर्व विद्यार्थी संघ और ग्राम शिक्षण सलाहकार समिति ने उल्लेखनीय योगदान देकर विद्यालय को नई दिशा प्रदान की।

ग्राम पंचायत व सामाजिक नेतृत्व की इस सामूहिक पहल में मा. बाबुराव मडावी, मा. गुरुदास मडावी, मा. किशोर पेंदाम, मा. सतीश मडावी, मा. दादाजी मडावी और मा. जीवनकला आलाम की प्रमुख भूमिका रही। इनके प्रयासों से ग्राम पंचायत खमनचेरू के सरपंच मा. सैलु मडावी, ग्रामसेवक मा. कोबे साहेब तथा सभी सदस्य विद्यालय के उन्नयन में एकजुट होकर आगे आए।

विद्यालय को जो सामग्री प्रदान की गई, उसमें शामिल हैं—

55 इंची Sony Android टीवी (उत्तम गुणवत्ता)

चर्चेबल साउंड सिस्टम

दो वॉल फैन

कंप्यूटर लैब हेतु 20 चेयर

एक ऑफिस व्हील चेयर

इन तकनीकी और आवश्यक संसाधनों से विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति को मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों को और अधिक प्रभावी सीखने का वातावरण प्राप्त होगा।

विद्यालय परिवार ने आगंतुकों का सादर स्वागत कर उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस योगदान को “राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रगति में महत्वपूर्ण कदम” बताते हुए सभी दाताओं का अभिनंदन किया।

मुख्याध्यापक तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित खुर्शिद शेख सर ने कहा—
“समाज और ग्राम पंचायत के सहयोग से ही विद्यालय का समग्र विकास संभव है। आज जो सामग्री मिली है, वह निश्चित ही बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विद्यालय परिवार सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद करता है।”

समाज, ग्रामपंचायत और पूर्व विद्यार्थियों की इस संयुक्त पहल ने ईतलचेरू विद्यालय विकास में नई ऊर्जा का संचार किया है, जिससे आने वाले समय में शैक्षणिक गुणवत्ता और भी सुदृढ़ होने की उम्मीद है।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.