गडचिरोली पुलिस ने कौशलपूर्ण जांच कर मोबाइल टॉवर बैटरी चोरी के 4 मामले सुलझाए

गडचिरोली : जिले के दुर्गम एवं अतिदुर्गम क्षेत्रों में संचार सुविधा बढ़ाने के लिए लगाए गए मोबाइल टावरों से बैटरियों की बढ़ती चोरी पर अंकुश लगाने हेतु गडचिरोली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक गडचिरोली श्री नीलोत्पल के निर्देशानुसार की गई कौशलपूर्ण जांच के आधार पर पुलिस टीम ने मोबाइल टॉवर बैटरी चोरी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

4 अलग-अलग अपराध उजागर — 27.71 लाख का माल जब्त

पोस्टे धानोरा और मुरुमगांव में दर्ज कुल 4 मामलों की गहन जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले।
गिरफ्तार आरोपियों से निम्न माल जब्त किया गया :

पिकअप चारपहिया वाहन — कीमत लगभग ₹5,00,000

दोपहिया वाहन — कीमत लगभग ₹50,000

BSNL टावर की 08 बैटरियां — कीमत लगभग ₹8,00,000

4 मोबाइल फोन — कीमत लगभग ₹20,000

कटर और अन्य उपकरण — ₹1,000
इसके अलावा दिल्ली में की गई कार्रवाई में लीनेज कंपनी की 13 बैटरियां (कीमत ₹14,00,000) बरामद की गयीं।
कुल मिलाकर ₹27,71,000 का मुद्देमाल पुलिस ने सफलतापूर्वक जब्त किया है।

सीसीटीवी से मिला सुराग; 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रामपुर, तुमडीकसा, कनगड़ी, कुटभट्टी और तोयागोंदी क्षेत्रों में बार-बार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बालोद (छ.ग) मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक संदिग्ध पिकअप वाहन नजर आया। वाहन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाकर उस पर निगरानी रखी गई।

30 नवंबर 2025 को येरकड क्षेत्र में उसके संदिग्ध रूप से घूमने की सूचना पर धानोरा, सावरगांव, येरकड एवं मुरुमगांव में रात्री छापेमारी की गई और मोवाड क्षेत्र से निम्न 4 आरोपी पकड़े गए :

1. साबीर रमजान मलिक (39) — मवाना, उत्तर प्रदेश

2. अशोक हरीसिंह मोर्या (49) — ग्वालियर, मध्यप्रदेश

3. जितेंद्र कुमार राठौड़ (26) — जांजगीर, छत्तीसगढ़

4. नामदेव रामा कांबळे (43) — भोपाल, मध्यप्रदेश

पूछताछ में आरोपियों ने 4 मोबाइल टावरों से कुल 32 बैटरियां चोरी करने की बात कबूल की, जिन्हें उन्होंने दिल्ली में बेच दिया था।

4 अपराधों का पर्दाफाश

कौशलपूर्ण जांच के दौरान

पोस्टे मुरुमगांव के 3 मामले,

पोस्टे धानोरा का 1 मामला
सुलझाए गए हैं। आरोपी वर्तमान में पोस्टे मुरुमगांव के दर्ज अपराध में पुलिस हिरासत में हैं। माननीय न्यायालय ने आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री नीलोत्पल,

अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) श्री एम. रमेश,

अपर पुलिस अधीक्षक अहेरी श्री कार्तिक मधीरा,

अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) श्री गोकुल राज जी.,

सहायक पुलिस अधीक्षक धानोरा श्री अनिकेत हिरडे
के मार्गदर्शन में की गई।

प्रमुख अधिकारी :

पोउपनि. विश्वंबर कराळे (पोमके सावरगांव)

पोउपनि. सचिन ठेंग (पोस्टे मुरुमगांव)

पोउपनि. गोरखनाथ सुरासे (पोमके येरकड)
साथ ही सावरगांव, येरकड और मुरुमगांव पुलिस स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिपोर्टर : संजय यमसलवार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.