गडचिरोली जिले के अहेरी तहसील में श्री राम नवमी के अवसर पर आलापल्ली में ‘श्री राम कन्या समिति’ की दमदार कार्यकारिणी गठित

गड्चिरौली : श्री राम नवमी उत्सव के पावन अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव समिति, आलापल्ली की ओर से स्थानीय श्री राम मंदिर में शाम 7 बजे युवतियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच ‘श्री राम कन्या समिति’ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारी सौ. नालमवार ताई सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया था। श्री राम जन्मोत्सव समिति के श्री अमित येनप्रेड्डीवार, श्री संतोष अग्रवाल तथा अध्यक्ष श्रीकांत जल्लेवार की प्रमुख उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर सौ. अश्विनी सोमणपल्लीवार का चयन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में कु. दामिनी राजेश येडलापुरी और कु. वंशिका बबलू देबनाथ को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर कु. शिवप्रिया संतोष कोटावार, सहसचिव के रूप में कु. पायल मनोज गड्डमवार तथा कोषाध्यक्ष के रूप में कु. सोनाली भट्ट को नियुक्त किया गया।

इसके अलावा सदस्य के रूप में कु. पलक अनिल डोके, कु. आरुषी रवी सिंगरुपवार, कु. समृद्धी सुनील इजगामकर, कु. अक्षरा प्रभाकर अलगामकर, कु. गीताक्षी गणेश आसूटकर, कु. प्रियंका पिंटू मलिक, कु. वैष्णवी रविंद्र बावणे एवं कु. अक्षदा विलास काळे को शामिल किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्री राम जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, श्री राम नवमी उत्सव को और अधिक उत्साह के साथ मनाने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस समिति का गठन किया गया है।

रिपोर्टर : संजय यमसलवार
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.