मुलचेरा में पदवी वितरण समारोह सम्पन्न

मुलचेरा (गडचिरोली) : 2024-25 के विद्यार्थियों के लिए पदवी वितरण समारोह का आयोजन सोमवार 30 मार्च 2026 को बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. चीनन्ना चालूरकर (प्राचार्य, राजे धर्मराव विज्ञान महाविद्यालय, अहेरी) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उस डिग्री का उपयोग समाज के उत्थान और विकास के लिए करना ही सच्ची शिक्षा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत मंडल ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और उन्हें अपने महाविद्यालय तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी और निष्ठा बनाए रखनी चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. सचिन शेंडे, IQAC समन्वयक डॉ. ललितकुमार शनवारे तथा सांस्कृतिक विभाग प्रमुख प्रा. गौतम वाणी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के प्रास्ताविक भाषण में प्रा. गौतम वाणी ने कहा कि डिग्री प्राप्त करना शिक्षा का अंत नहीं बल्कि जीवन के नए संघर्ष और अवसरों की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान का उपयोग परिवार और समाज के विकास के लिए करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अतुल पिंपळशेंडे ने किया, जबकि पदवी वितरण की प्रक्रिया डॉ. दयाल रॉय ने सम्पन्न कराई। अंत में कुमारी विशाखा मंडल ने आभार प्रदर्शन किया।
इस समारोह की सफलता के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग और शिक्षकेतर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मुख्य संदेश:
“डिग्री केवल कागज़ का प्रमाण नहीं, बल्कि समाज की सेवा और विकास का माध्यम है।”

रिपोर्टर - मारोती कोलावार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.