कुरखेडा में भाजपा स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

कुरखेडा : भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कुरखेडा में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय के सामने पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को पेड़ा खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही इसका वास्तविक आत्मा है। राष्ट्रसेवा, सुशासन और सर्वसमावेशी विकास के सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा ने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचार को केंद्र में रखकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
वक्ताओं ने यह भी बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाया। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में पहचान बना चुकी है।
इस अवसर पर भाजपा तालुकाध्यक्ष चांगदेव फाये, वरिष्ठ नेता गणपत सोनकुसरे तथा महिला तालुकाध्यक्ष गंधा ताई बनसोड ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तालुकाध्यक्ष चांगदेव फाये ने की। प्रमुख वक्ताओं में गणपतभाऊ सोनकुसरे, रविंद्र गोटेफोडे, एड. उमेश वालदे, रामभाऊ वैद्य, सागर निरंकारी, विनोद नागपूरकर, कृष्णाजी चंद्रमा, रमेश पुराम, रामकृष्ण मुंगणकर, रुपाली कावळे, जयश्री मडावी, रजनीगंधा बनसोड, सुनीता दखणे, कल्पना मांडवे, कविता खडसे, मंगेश मांडवे, अंगराज कराडे, सुखदेव कापगते, विलास बनसोड, तुषार कुथे, सुशील बेहार, किशोर बनसोड, स्वप्निल खोब्रागडे, जगदीश कुमरे और लोमेश किरसाण सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विनोद नागपूरकर ने किया, प्रस्तावना रामकृष्ण मुंगणकर ने रखी तथा आभार प्रदर्शन मंगेश मांडवे ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रूपेंद्रसिंह सेंगर 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.