​आदिवासी कंवर समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

कुरखेड़ा : आदिवासी कंवर समाज क्षेत्रीय समिति, नान्ही  द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन  हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस आयोजन में 20 से अधिक युगल परिणयसूत्र में बंधे.

​इस कार्यक्रम में विधायक श्री रामदास मसराम ने उपस्थित होकर मार्गदर्शन किया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अपने संबोधन में उन्होंने समाज में एकता और परंपराओं को सहेजते हुए प्रगतिशील विचारों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया।
​उन्होंने उल्लेख किया कि इस आदर्श विवाह सम्मेलन के माध्यम से समाज में सादगी, एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश और अधिक मजबूत हो रहा है।
साथ ही इस अवसर पर उपस्थित भाजपा तहसील अध्यक्ष चांगदेव फाये ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए सामूहिक विवाह एक प्रभावी और उपयोगी विकल्प होने के साथ समय की आवश्यकता है. इस अवसर पर समाज के मार्गदर्शक सुनेर सोनटापर, सेवानिवृत प्राचार्य कृष्णाजी चन्द्रमा, पूर्व सरपंच सैतूजी सहाड़ा के अलावा 
समाज के सैकड़ो लोग इस आयोजन के साक्षी बने.​इस अवसर पर ​कांग्रेस कमेटी तहसील अध्यक्ष,जीवन नाट पूर्व सभापति ​गिरिधर तितराम.​प्रा. मेघराज कपूर, प्रो. विनोद नागपुरकर,​भरतसिंह दूधनाग निदेशक, आदिवासी महामंडल नासिक,​अशोक फुलकवर, अंबिका बंजार, चंपाबाई सोनकुकरा, अजीत साहळा, कीर्तीबाई चंद्रवंशी, भीकम फुलकवर, धरमदास उईके, गुलाब सोनकुकरा, संतोष साहळा, वामन केवासे, रामविलास केवासे, गणिताताई खोबा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रिपोर्टर : रूपेंद्रसिंह सेंगर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.