मुलचेरा तहसील के वनपट्टाधारक किसानों को अब ई-केवाईसी के बाद मिलेगा “फार्मर आईडी”

मुलचेरा : राज्य शासन के “अ‍ॅग्रीस्टॅक” उपक्रम के अंतर्गत अब वनपट्टाधारक किसानों को भी “फार्मर आईडी” उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल के माध्यम से किसानों की अधिकृत डिजिटल पहचान तैयार होगी, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शिता और तेजी से मिल सकेगा। यह जानकारी तहसीलदार चेतन पाटील ने दी।

तहसीलदार ने बताया कि वनपट्टाधारक किसानों को अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करनी चाहिए। ई-केवाईसी के लिए किसानों के पास तीन विकल्प उपलब्ध हैं। किसान स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, या फिर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा ग्रामस्तर पर नियुक्त महा-ई-सेवा केंद्र और कृषि सेवकों की सहायता ले सकते हैं।

ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार लिंक मोबाइल नंबर (OTP हेतु), वनपट्टा तथा सातबारा/प्रमाणपत्र शामिल हैं। तहसील प्रशासन के अनुसार, फार्मर आईडी बनने के बाद किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान, फसल बीमा, खाद-बीज तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। साथ ही किसानों की जमीन और फसल संबंधी जानकारी डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध रहेगी, जिससे शासन की योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र लाभार्थियों तक सीधे लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

तहसीलदार चेतन पाटील ने मुलचेरा तालुका के सभी वनपट्टाधारक किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे समय पर ई-केवाईसी कराकर शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.