मन्नेराजाराम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन

गड़चिरोली : भामरागढ़ तहसील के मन्नेराजाराम गांव में ग्रामीण नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में मन्नेराजाराम एवं आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा दवाइयों का लाभ प्राप्त किया। इस सामाजिक पहल के मुख्य आयोजक जोनावाही ग्राम पंचायत सदस्य सूरज तलांडे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंदरशहा जी मडावी (मन्नेराजाराम), पूर्व समाज कल्याण सभापति, जिला गड़चिरोली तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भामरागढ़ के तालुका अध्यक्ष एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। शिविर के सफल आयोजन में इसपती मडावी (जोनावाही) – पेसा अध्यक्ष, सुरेश मडावी (मरमपल्ली) राजेश तलांडे (गंगारामपेठा) राहुल आत्राम (जोनावाही) संकर सिडाम (गेर्रा) महेश कोळपे (गंगारामपेठा) माहेश सडमेक,राजेश मडावी,साईनाथ दुर्गे,विरून तोडसाम,कुमारी सारिका मडावी,कुमारी सीमा मडावी एवं कुमारी मोनिका मडावी सहित अनेक सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं,जिससे उन्हें काफी लाभ मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी मान्यवरों, चिकित्सा दल, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : मारोती कोलावार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.