आरोग्य विभाग की टीम ने किया स्कूल का निरीक्षण, स्वच्छता व व्यवस्थापन की सराहना

गडचिरोली : पंचायत समिति सिरोंचा अंतर्गत जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय, नडिकुडा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासित व्यवस्था और परिसर के रखरखाव की अधिकारियों ने खुलकर सराहना की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व डॉ. गोहे ने किया। उनके साथ विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम ने विद्यालय की कक्षाओं, किचन शेड तथा पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और स्कूल में बनाए गए स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण की प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य किट विद्यालय के मुख्याध्यापक एस. एल. सद्दी को सौंपा गया। किट में प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री शामिल है। कार्यक्रम में शिक्षक मारगोनी सर, शिंदे सर तथा डॉ. एस. ए. झोडे भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मलेरिया, डेंगू तथा वर्षा ऋतु में फैलने वाले अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। डॉ. गोहे ने स्वच्छता बनाए रखने, उबला हुआ पानी पीने, मच्छरों से बचाव करने, नियमित रूप से हाथ धोने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सा लेने की सलाह दी।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग एवं डॉ. एस. ए. झोडे का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.