अहेरी के नवनियुक्त एसडीपीओ हेमंत चांदेवार का भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन
गडचिरोली : गडचिरोली जिले के अहेरी उपविभाग में नवपदस्थ उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) हेमंत चांदेवार का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
स्वागत अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि हेमंत चांदेवार के नेतृत्व में अहेरी उपविभाग में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति और अधिक मजबूत होगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा के तालुका अध्यक्ष विकास तोडसाम, जिला सचिव अभिजीत शेंडे, जिला सचिव सागर डेकाटे, भाजपा सोशल मीडिया संयोजक (अहेरी विधानसभा क्षेत्र) राकेश कोसरे, सागर बिट्टीवार, अजय ठाकरे, मल्लेश तोटावार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एसडीपीओ हेमंत चांदेवार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में अहेरी उपविभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनोन्मुख स्वरूप मिलेगा, जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
रिपोर्टर : संजय यमसलवार
No Previous Comments found.