लॉयड्स मेटल्स एवं लॉयड्स इनफिनिट फाउंडेशन ने 83 विद्यार्थियों को वितरित की निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें

गडचिरोली : विद्यालय सहायता कार्यक्रम के तहत जिला परिषद उच्च विद्यालय, कोनसरी में हुआ आयोजन; विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए निरंतर मेहनत करने की दी प्रेरणा

लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड एवं लॉयड्स इनफिनिट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित विद्यालय सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला परिषद उच्च विद्यालय, कोनसरी में निःशुल्क विद्यालयी पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के कुल 83 विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। पाठ्यपुस्तकें प्राप्त होने पर विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद उच्च विद्यालय, कोनसरी के प्रधानाचार्य मा. कोहाडे सर ने की। वहीं, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रशासन विभागाध्यक्ष मा. बेणुगोपाल सर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी तथा लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड तथा लॉयड्स इनफिनिट फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : संजय यमसलवार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.