अहेरी में दुर्गामाता की भव्य प्राणप्रतिष्ठा संपन्न,श्रीमंत राजे अंब्रिशराव आत्राम की ओर से मूर्ति भेंट

गडचिरोली - अहेरी स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में माता दुर्गादेवी की मूर्ति की विधिवत प्राणप्रतिष्ठा आज उत्साहपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। पिछले तीन दिनों से जारी धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना, हवन, चंडीपाठ आदि कार्यक्रमों के चलते मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ था।

इस प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए श्रीमंत राजे अंब्रिशराव आत्राम की ओर से श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर को दुर्गामाता की मूर्ति भेंट की गई। उनके इस भक्तिभावपूर्ण योगदान से मंदिर के धार्मिक वैभव में और वृद्धि हुई है।
आज सुबह विधिवत पूजा, हवन, चंडीपाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद दुर्गामाता की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की गई। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा दुर्गामाता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस समारोह के चलते अहेरी क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में अब दुर्गामाता के नए देवस्थान के रूप में श्रद्धालुओं के लिए एक और आस्था का केंद्र स्थापित हो गया है।
“जय दुर्गामाता, जय श्री दक्षिणमुखी हनुमान!” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

रिपोर्टर - प्रशांत नामनवार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.