राखी के धागों में बंधा देशप्रेम: अहेरी में विश्व हिन्दू परिषद प्रेरित मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी

 गडचिरोली - देश की सुरक्षा के लिए अपने परिवार और त्योहारों से दूर रहकर कर्तव्य निभाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद अहेरी की मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की ओर से रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह और भावुक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं, युवतियों और स्कूली छात्राओं ने CRPF बटालियन पहुंचकर जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। बटालियन के मुख्य सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अनूठी मिसाल देखने को मिली। महिलाओं ने जवानों का औक्षण कर उनके हाथों पर रक्षासूत्र बांधा तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

‘देश की रक्षा का संकल्प’ फिर दोहराया राखी बंधवाने के बाद CRPF जवानों ने भी देश की रक्षा के साथ अपनी बहनों की सुरक्षा का संकल्प दोहराया। इस दौरान पूरा सभागृह देशभक्ति के जज्बे और भाई-बहन के स्नेह से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और CRPF जवानों ने मिलकर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों ने वातावरण को और अधिक भावुक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।राखी बांधते समय छलक पड़े जवानों के आंसूरक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन के दौरान कई जवान भावुक हो गए। राखी बांधते समय उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। जवानों ने कहा कि ड्यूटी के कारण वे अक्सर अपनी बहनों और परिवार से दूर रहते हैं, लेकिन इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें घर और बहन की कमी महसूस नहीं होती।

‘ऐसे कार्यक्रम जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं’ इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट ने मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि CRPF के जवान त्योहारों के दौरान भी देश की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्य पर तैनात रहते हैं। ऐसे आत्मीय कार्यक्रम जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं तथा उनमें समाज और देशवासियों के साथ एकात्मता की भावना को मजबूत करते हैं। महिलाओं और छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

कार्यक्रम में CRPF के अधिकारी एवं जवानों के साथ विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता सौ. किरण भांदककर, सौ. अर्चना गुंडावार, सौ. प्रांजली वरटे, माधुरी कन्नाके, पूर्वा दोंतुलवार, श्रावणी कोंडूमिलवार, श्ररवरी कुमरे, अनन्या गुंडावार, श्रेया कारेगुलवार और हितांशी सालावार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में तैनात जवान भले ही अपने परिवार से दूर हों, लेकिन पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। राखी के छोटे से धागे ने जवानों और बहनों के बीच स्नेह, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का मजबूत बंधन कायम किया।

रिपोर्टर - चंद्रशेखर पुलगम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.