जिला शल्यचिकित्सक डॉ. वर्षा लहाडे निलंबित

गडचिरोली : गडचिरोली जिला अस्पताल की जिला शल्यचिकित्सक डॉ. वर्षा शिवाजी लहाडे के खिलाफ महाराष्ट्र शासन के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। शासन की ओर से 16 सितंबर 2026 को जारी आदेश में उनके खिलाफ कर्तव्य निर्वहन में कसूर तथा पर्यवेक्षकीय जिम्मेदारी में लापरवाही और अनदेखी का उल्लेख किया गया है।

शासन आदेश के अनुसार, महाराष्ट्र नागरी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1979 के नियम 4 के तहत डॉ. लहाडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में उनके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

गोंदिया जिला अस्पताल रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान डॉ. लहाडे का मुख्यालय जिला अस्पताल, गोंदिया निर्धारित किया गया है। शासन की पूर्व अनुमति के बिना उन्हें मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता एवं अन्य लागू भत्ते दिए जाएंगे।

शासन की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में चर्चा शुरू हो गई है। अब विभागीय जांच में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति और संबंधित जिम्मेदारियों पर क्या निष्कर्ष निकलता है, इस पर सभी की टिकी है।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.