चिचेला में ‘सूचना का अधिकार दिवस’ उत्साह के साथ मनाया गया

मुलचेरा : चिचेला स्थानीय जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय चिचेला (केंद्र : सुंदर नगर) में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को ‘सूचना का अधिकार दिवस’ उत्साहपूर्ण वातावरण में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के साथ मनाया गया।

विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निबंध लेखन, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्स्फूर्त प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराई।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सूचना का अधिकार, सामाजिक जागरूकता एवं नागरिकों के अधिकारों जैसे विषयों पर आकर्षक एवं विचारप्रवर्तक चित्र प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सूचना का अधिकार अधिनियम का महत्व, नागरिकों के अधिकार, पारदर्शिता की आवश्यकता तथा नागरिकों के दायित्व एवं कर्तव्यों के बारे में सरल भाषा में मार्गदर्शन दिया। साथ ही लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाने में सूचना के अधिकार की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के मुख्याध्यापक संजय कोंकमुट्टीवार, सहशिक्षिका संगीता श्रीकोंडावार तथा शालेय मंत्रिमंडल ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

रिपोर्टर : मारोती कोलावार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.