अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर गड़चिरोली में 61 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

गड़चिरोली : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मातोश्री वृद्धाश्रम तथा सामान्य अस्पताल, गड़चिरोली में कुल 61 वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

जिला शल्य चिकित्सक डॉ. रवि गावंडे एवं अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डॉ. छाया उइके के मार्गदर्शन में मातोश्री वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वृद्धाश्रम के 15 वरिष्ठ नागरिकों की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच की गई। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया तथा फलों और जरूरी दवाइयों का वितरण किया गया।

इसके अलावा, सामान्य अस्पताल के गैर-संचारी रोग (एनसीडी) विभाग में 46 वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार किया गया। वरिष्ठ नागरिकों में नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

इस स्वास्थ्य अभियान में राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार डॉ. प्रेरणा राऊत, राहुल चावरे, विजय सीडाम, स्टाफ नर्स प्रणाली ठेंगणे, सीमा सरकार, शीतल काळबांधे, वैशाली बोबाटे, शिल्पा मेश्राम, शिल्पा सरकार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.