बॉक्सिंग स्पर्धा में लक्की दुर्गम का शानदार प्रदर्शन, 14 वर्ष वर्ग में प्रथम
गडचिरोली : वरोरा में 4 सितंबर 2026 को आयोजित विभागीय स्तर की 14 वर्ष आयु वर्ग की बॉक्सिंग स्पर्धा में अनुसूचित जाति एवं नवबौद्ध बालकों की शासकीय निवासी विद्यालय, वांगेपल्ली (अहेरी) के कक्षा सातवीं के विद्यार्थी लक्की दुर्गम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली इस बॉक्सिंग स्पर्धा में लक्की दुर्गम ने अपनी मेहनत, लगन, जिद और बेहतरीन खेल कौशल के दम पर दमदार प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों में अपने खेल का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्की की इस सफलता से वांगेपल्ली शासकीय निवासी विद्यालय के साथ ही गड़चिरोली जिले का भी गौरव बढ़ा है।
लक्की दुर्गम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सहायक आयुक्त डॉ. सचिन मडावी, शासकीय निवासी विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती प्रियंका डांगेवार तथा प्रशिक्षक यश पडालवार ने उसका अभिनंदन किया और आगामी क्रीड़ा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
लक्की की सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर ग्रामीण एवं सामान्य परिवारों के विद्यार्थी भी खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उसकी इस उपलब्धि से अहेरी विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।
वांगेपल्ली शासकीय निवासी विद्यालय में लक्की दुर्गम की सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है। विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावकों ने लक्की को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर : संजय यमसलवार

No Previous Comments found.