आसरेल्ली ग्रामसभा में संविधान दिवस पर वन समितियों का गठन, 25 महिला किसानों के आवेदनों को मंजूरी

गडचिरोली : ग्राम पंचायत कार्यालय असरल्ली, तहसील सिरोंचा, जिला गड़चिरोली में गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित विशेष ग्रामसभा में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संविधान के महत्व को स्मरण करते हुए ग्रामसभा की विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

विशेष ग्राम सभा लेकर हर घर जल,वन हक्क समिति और वन व्यवस्थापन समिति गठित किया गया। उपस्थित नागरिकों ने 15 सदस्यों का वन हक्क समिति का अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पुलगम और सचिव संतोष भिमकरी,12 सदस्यों का वन व्यवस्थापन समिति का अध्यक्ष श्री धर्मराज वडलाकोंडा, उपाध्यक्ष भारत गजानन कलाक्षपवार इनको चुना गया।
साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र की महिला किसानों को महिला किसान प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए आवेदन करने वाली कुल 25 महिला आवेदकों के प्रस्ताव ग्रामसभा में प्रस्तुत किए गए। ग्रामसभा में इन सभी आवेदनों को ठराव पारित कर मंजूरी प्रदान की गई।

इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी श्री एस. एस. शिंगणे ने उपस्थित ग्रामीणों एवं किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कृषि संबंधी आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बी.वी.जी. राम जी के अंतर्गत जलतारा, खेत तालाब, मजगी, बोडी नवीनीकरण, फल बागान रोपण, चारा फसलों की खेती, भाऊसाहेब फुंडकर फल बागान योजना, महिला किसान प्रमाणपत्र के लिए आवेदन, गोपीनाथ मुंडे किसान दुर्घटना सुरक्षा अनुदान योजना तथा PMFME योजना के बारे में विस्तार से बताया।

इसके अलावा किसानों को PM किसान योजना, फसल बीमा योजना, महाडीबीटी पोर्टल के विभिन्न घटकों का लाभ लेने, महाविस्तार AI ऐप डाउनलोड करने, कपास की फसल में फरदड़ उत्पादन से बचने, किसानों की डिजिटल कृषि पाठशाला तथा रबी फसलों की उचित योजना के बारे में मार्गदर्शन किया गया।

उन्होंने बीजों का बीजोपचार, समय पर बुवाई, चारा फसलों की खेती, खेत की मिट्टी में जैविक कार्बन बढ़ाने के लिए जैविक खाद का अधिकाधिक उपयोग, रासायनिक उर्वरकों का संतुलित इस्तेमाल, फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण तथा उचित जल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी किसानों को जानकारी दी।

इस दौरान असरेल्ली के कृषि सेवक श्री भूषण गव्हाळे ने विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अधिकाधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि विभाग के साथ संपर्क बनाए रखने की अपील की।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

विशेष ग्रामसभा में विस्तार अधिकारी तथा प्रशासक श्री बंडावार सर, ग्राम पंचायत अधिकारी श्री गोंगले साहब, पूर्व सरपंच श्री रमेश तैनेनी, लचन्ना सिडाम, धर्मराज वडलाकोंडा, भारत कलाक्षपवार, विजय रामुलू भीमकरी सहित गांव की अनेक महिला किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस विशेष ग्रामसभा के माध्यम से संविधान दिवस के महत्व के साथ-साथ महिला किसानों को प्रोत्साहन देने और किसानों तक सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल की गई।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.